फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप

Tue, 16 Dec 2014 12:41 AM IST
मिर्जापुर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला के घर में घुसकर गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। घटना के समय महिला का पति खेत में फसल की रखवाली करने गया था। सोमवार को महिला के पति ने चारों युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

महिला के पति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि 11 दिसंबर की रात करीब नौ बजे वह खेत से घर लौटा, तब गांव के सुरजीत, डब्लू, रिंकू व कल्लू उसके घर से निकलकर भाग रहे थे। उसने सुरजीत को पकड़ लिया, तभी रिंकू उसे डंडे से मारने लगा और डब्लू ने तमंचा तान दिया। डरकर उसने सुरजीत को छोड़ा तभी चाराें भाग गए। उसने घर में जाकर देखा तो उसकी पत्नी नग्नावस्था में हाथ-पैर बंधे चारपाई पर पड़ी थी। पत्नी को बंधन मुक्त कर मुंह से कपड़ा निकाला, तब पत्नी ने बताया कि इन लोगों ने उसके साथ बुरा काम किया है।
सुबह को रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने जाने पर गांव और क्षेत्र के कई लोगों ने उससे सुलह-समझौता करने का दबाव बनाया और थाने जाने से रोक लिया। वह जैसे-तैसे सोमवार को पत्नी को लेकर थाने आया और चारों आरोपियों के विरूद्ध घर में घुसकर सामूहिक दुराचार, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को महिला पुलिस के साथ डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

एसओ प्रदीप कुमार का कहना कि पीड़ित पक्ष का आरोपी पक्ष से पानी के पाइप को लेकर 11 दिसंबर को झगड़ा हुआ था। गांव में पंचायत भी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि चार दिन बाद पेशबंदी में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें