फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष तक दुराचार का मामला छेड़छाड़ में दर्ज

Sun, 18 Jan 2015 11:53 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग की क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल कर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुवायां पुलिस ने खेल कर दिया है। कई दिन बाद रिपोर्ट की नकल मिलने पर पीड़िता को पता चला कि पुलिस ने आरोपी से साठगांठ कर मामले को छेड़छाड़ में दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नौ जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को दो वर्ष पूर्व प्रेमजाल में फंसा लिया और उसकी अश्लील क्लिपिंग, फोटो आदि बना लिए। इसके बाद आरोपी रिकार्डिंग आदि सार्वजनिक करने की धमकी देकर लड़की का दो वर्ष तक यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि नौ जनवरी को तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी से सांठगांठ कर ली और रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि पीड़िता के पिता पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जाने लगा।
पीड़िता के पिता ने बताया कि 13 जनवरी को पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के नाम पर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और दूसरी तहरीर बनाकर छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 18 जनवरी को बमुश्किल रिपोर्ट की नकल दी गई तो उसे पुलिस के खेल का पता चल सका। उसने कोतवाली यतेंद्र बाबू भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी सहित तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
लड़की के पिता ने जो तहरीर दी थी उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। साठगांठ का आरोप निराधार है।
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी पुवायां

शोहदे ने की किशोरी से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार को दिन में अपने घर के चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक भाग गया। मामले में शोहदे के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दिन में करीब 11 बजे उनकी बेटी मकान के बाहर चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले राकेश उर्फ खन्ना ने उनकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354 और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक छेड़खानी करने वाला युवक शादीशुदा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें