फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र में खाई में मिला नर कंकाल

Mon, 31 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
विज्ञापन
कंकाल मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा, हत्याकर शव फेंके जाने का अनुमान
विज्ञापन

 क्षेत्र के गांव जेबा के पास खाई में एक नर कंकाल मिला है। अनुमान है कि हत्याकर शव को गांव जेबा के पास फेंका गया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार सुबह गांव जेबा के पास पुवायां मार्ग पर कुत्ते एक कंकाल का पैर बाहर खींच लाए। पैर में जूता फंसा हुआ था। जिस स्थान पर कुत्ते पैर की हड्डियों को लाए थे वहां पर कई दिन से बदबू आ रही थी। शक होने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। मुआयना करने पर गन्ने के खेत और रोड के बीच खाईं में मानव कंकाल पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर हरी रेडीमेड शर्ट और जींस थी। पैंट की जेब में एक हजार रुपये भी मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के गांवों में खबर कर कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। अनुमान है कि किसी की हत्या करने केे बाद शव जेबा के पास खाई में डाल दिया गया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तीन दिन तक कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस पर रखकर कपड़ों के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। कंकाल का डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें