फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की युवती से परौर में दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी 19 वर्षीया विवाहिता ट्रेन से चंडीगढ़ में अपने बहन-बहनोई के पास जा रही थी कि रास्ते में एक वृद्धा ने बातों में बहकाकर शाहजहांपुर उतरवा लिया। इसे अपने साथ मिर्जापुर के ढाई घाट ले आई और माघ मेले की भीड़ में क्षेत्र के गांव कौहमी निवासी रतीराम के हवाले कर दिया। उसने युवती को गांव के पास ही एक खाली मकान में ले जाकर दो दिनों तक बंधक बनाकर दुराचार किया। बुधवार देर शाम उसके चंगुल से भाग निकलने में युवती कामयाब रही और सीधे थाने आकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार से जब यह युवती चंडीगढ़ के लिए जननायक एक्सप्रेस चली तभी बोगी में पास में बैठी एक वृद्धा से इसका संपर्क हुआ। उस युवती ने सफल भविष्य के लिए माघी पूर्णिमा पर शाहजहांपुर के ढाई घाट में गंगा में डुबकी लगाकर आशीर्वाद लेने की महिमा का बखान सुनाया। उसी फेर में स्नान कर लौटने के इरादे से वृद्धा के साथ यह शाहजहांपुर में गत 21 फरवरी को उतर गई और बस एवं टेंपों से ढाई घाट पहुंची। वहां स्नान - ध्यान के बाद वृद्धा ने इसे आरोपी रतीराम के साथ चौकी पर बैठा दिया और खुद चली तो वापस नहीं आई। फिर आरोपी इसे बस अड्डे छोडने के बहाने अपने साथ गांव ले गया। वहां इसने विरोध किया तो इसे थोड़ी देर में ही शाहजहांपुर स्टेशन ले चलने के नाम पर रुकने को राजी कर लिया। उसके बाद यह उसके पास बंधक हो गई और दो दिनों तक जबरन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें