फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीएफ अधिकारी के घर से ढाई लाख की चोरी

Tue, 29 Dec 2015 12:24 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार के फैक्ट्री स्टेट इलाके की डबल स्टोरी कॉलोनी में रहने वाले ओसीएफ के जूनियर वर्क मैनेजर राघव गुप्ता के बंद घर से चोरों ने करीब ढाई लाख के जेवर, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया है। सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले की तहरीर थाना सदर बाजार में दी गई है।
विज्ञापन

जेडब्ल्यूएम राघव गुप्ता पत्नी तेजल गुप्ता के साथ 19 दिसंबर को मकान में ताला डालकर अपनी रिश्तेदारी में इंदौर गए थे। रविवार की रात करीब 12.30 बजे वह वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का सेट, पांच अंगूठी, पांच जोड़ी पायल, कान के कुंडल, 10 हजार रुपये नगद, एक जूसर-मिक्सर, एक एग्जास्ट फैन, कीमती साड़ियों से भरी अटैची आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना थाना सदर बाजार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को बुला लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें