फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िताओं को नहीं मिल रहा न्याय

Wed, 12 Apr 2017 12:45 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली योगी सरकार में भी दुराचार पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। गढ़िया क्षेत्र की पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है तो सिंधौली क्षेत्र में नाबालिग से रेप करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। इन दोनों ही मामलों में पीड़िताओं ने एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक गांव की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि सात अप्रैल की शाम वह शौच करने खेत पर गई तो वहां उसे तीन लोगों ने पकड़ लिया और खींच कर एक मकान में ले गए। जहां दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। उसने भाई के साथ थाने जाकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले में थानाध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि डेढ़ माह पहले छात्रा के पिता ने मोबाइल पर बेटी से अश्लील बातें करने का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट में बयान कराए तो उसने इंकार कर दिया। रेप के मामले की तहरीर उन्हें नहीं मिली है।
 उधर, थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 10 मार्च को उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ गहरा गांव के कमलेश ने दुराचार किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ एनपीडब्ल्यू की भी कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें