फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को उठा ले गए दो युवक

Mon, 05 Jan 2015 11:58 PM IST
खुटार, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार की नियत से दो युवकों ने शौच को गई नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। छोटी बहन का शोर सुनकर लोगों को मामले की जानकारी हो सकी। एक घंटे की मशक्कत के बाद लड़की खेत में बंधी पड़ी पाई गई। इस मामले को पुलिस दबाने में जुटी है। लड़की को उठाने वाले युवक दूसरे संप्रदाय के होने के कारण गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर से सटे एक गांव की किशोरी अपनी बहन के साथ सोमवार शाम शौच को गई थी। वहां गांव के दो युवकों ने बड़ी बहन को दबोच लिया औ उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गन्ने के खेत के अंदर खींचने लगे। छोटी बहन के शोर मचाने पर आरोपी उसे पकड़ने दौड़े तो वह भाग निकली। गांव जाकर उसने मामले की जानकारी दी तो तमाम लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। एक घंटे की तलाश के बाद लड़की एक खेत में बंधी पड़ी मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
लड़की के परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गांव के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन लड़की को परिवार के लोगों के साथ घर भेज दिया गया है। लड़की के परिवार वालों को मीडिया से बात नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। डरे सहमे परिवार के लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। चर्चा है कि लड़की के साथ दुराचार किया गया है। एसओ राजेश सिंंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें