फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा के युवक की खीरी में सड़क हादसे में मौत

Fri, 15 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ससुराल से आ रहा था घर
विज्ञापन


ससुराल से बुधवार रात वापस घर आते समय बंडा के युवक की बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
बंडा के मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी 25 वर्षीय राजीव कुमार जेसीबी मशीन का चालक था। मंगलवार को वह अपनी ससुराल खीरी के थाना पसिगवां गया था। बुधवार रात वह बाइक से घर आ रहा था। पसिगवां थाना क्षेत्र में ही अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों के आधार पर ससुराल और परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव की मौत की जानकारी उसे दोनों की जगहों पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग रात में ही रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी ज्योति, तीन वर्ष की पुत्री नंदिनी और एक वर्ष की प्रियल को छोड़ गया है। ज्योति ने बताया कि उसके पति मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते थे, पति की मौत से उसके और बच्चों के सामने रोजी रोटी की समस्या भी खड़ी हो गई है। राजीव की मौत से घर के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें