फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने चार बस यात्रियों को लूटा

Wed, 29 Jul 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रोडवेज बस में सवार हुए चार यात्रियों को जहरखुरानों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बुधवार की सुबह बस चालक ने चारों यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मोम्मदी क्षेत्र के कुरीगवां निवासी 22 वर्षीय महेश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह मंगलवार की रात दिल्ली से अपने बहनोई गेंदन के साथ शाहजहांपुर डिपो की बस में सवार हुए। इसी बस में थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र और जैतीपुर निवासी देवेंद्र भी सवार हुए। रास्ते में जहरखुरानों ने चारों लोगों को नशीला वस्तु खिलाकर बेहोश कर दिया। जहरखुरान महेश से पांच हजार रुपये और मोबाइल, गेंदन से मोबाइल और दो हजार रुपये, रामचंद्र से सोने की अंगूठी, मोबाइल और कुछ नगदी, वहीं देवेंद्र से मोबाइल और कुछ नगदी लूट ली। शाहजहांपुर और बरेली के बीच चालक कौशलेंद्र सिंह ने चारों लोगों बस में बेहोश पड़े देखा। चालक ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें