फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में पांच पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Thu, 14 May 2015 08:19 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बेरी चौकी के सामने बुधवार रात फायरिंग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रात में ही भीड़ ने एक आरोपी को दबोच लिया था। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी, पुलिस ने किसी तरह से भीड़ से उसकी जान बचाई थी।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे बेरी पुलिस चौकी के सामने दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग की चपेट में आकर मोहल्ला लोधीपुर निवासी इस्लाम घायल हो गया था। इस्लाम के घुटने में गोली लगी थी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने फायरिंग करने वाले एक युवक को दबोच लिया था। बाकी चार मौके से फरार हो गए थे। भीड़ ने पकड़े युवक की जमकर धुनाई लगाई। पुलिस से किसी तरह युवक को बचाया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम उमेशचंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला बाडूजई बताया। उसने बताया कि लकड़ी मंडी निवासी गुड्डू शर्मा और उसके समेत तीन अन्य लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने मामले में घायल इस्लाम के भाई एजाज की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें