फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 26 May 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव चौबियापुर में सोमवार रात 30 वर्षीय स्नेहलता संदिग्ध हालात में जल गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर इलाज के बाद स्नेहलता ने दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले स्नेहलता के खुद मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की बात कह रहे हैं। मायके वालों ने थाना पसगवां में हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर क्षेत्र के गांव इलमऊ निवासी हरिनाम ने नौ साल पहले अपनी बेटी स्नेहलता की शादी खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव चौबियापुर निवासी पुष्पेंद्र से की थी। पुष्पेंद्र उत्तराखंड में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पुष्पेंद्र के चाचा छोटेलाल की तबीयत खराब चल रही है। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सभी लोग लखनऊ में थे। स्नेहलता अपनी एक बेटी और बेटे के साथ घर में थी। स्नेहलता के अलावा उनकी 80 वर्षीय ददिया सास कमला देवी भी घर में थीं। सोमवार को डॉक्टर के जवाब देने के बाद परिवार के लोग छोटेलाल को घर लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में फोन आया कि स्नेहलता जल गई है। परिवार वाले घर पहुंचकर तुरंत स्नेहलता को पसगवां पीएससी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब सवा बजे स्नेहलता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्नेहलता के पिता हरिनाम परिवार वालों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना पसगवां में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें