फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के साथ आए किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 15 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस व नगर पालिका के कर्मियों द्वारा लाठियों से पीटने पर गिरी गाय को इलाज के लिए ले जाते कर्मचारी, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मंगलवार को हाईवे पर अन्ना मवेशी लेकर जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। इसमें पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए।

वहीं हाईवे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंसे रहे और लगभग दो घंटे तक हाईवे बाधित रहा। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक किसानों को पकड़ा। जिसमें चार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर देर शाम सदर विधायक वीरसिंह पटेल कोतवाली पहुंचे और किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। सीतापुर चौकी प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि किसानों से नोकझोक के बीच किसी ने उन पर डंडे से प्रहार किया। जिससे उनके सिर पर चोट आई है। 


किसान रक्षा दल ने मंगलवार को भरतकूप से लेकर शिवरामपुर, पाठा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के किसान सैकड़ों अन्ना मवेशियों को लेकर मुख्यालय की ओर कूच कर गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस से लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया।

और पहले शिवरामपुर के पास सभी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस 10 किसानों को पकड़कर चौकी ले आई। इसके बाद भी किसान मवेशियों के साथ मुख्यालय की ओर बढ़ते रहे।  

मवेशियों को मुख्यालय में घुसने  से रोेकने के लिए अपर एसपी अशोक कुमार, एसडीएम नरेंद्र बहादुर, कोतवाल सत्यपाल सिंह व नगरपालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने पुलिस बल व कर्मचारियों की मदद से मंदाकिनी पुल कपसेठी के पास बैरियर लगाकर मवेशियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जिसका किसानों ने विरोध किया तो दोनों ओर से झड़प हो गई।
विज्ञापन



इस पर  पुलिस ने किसानों पर लाठी चार्ज कर दिया। किसानों ने भी लाठी लेकर इसका विरोध किया। इस दौरान सीतापुर चौकी प्रभारी केशव वर्मा के सिर पर चोट भी आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें