फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल होमगार्ड ने दम तोड़ा

Sun, 02 Aug 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम डंपर की चपेट में आकर घायल हुए होमगार्ड 50 वर्षीय डालचंद्र मौर्य को बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव कुदकापुर निवासी डालचंद्र थाना तिलहर में होमगार्ड के पर तैनात थे। शनिवार की शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर राधा फिलिंग सेंटर के पास सामने आए तेज रफ्तार की चपेट में आकर डालचंद्र घायल हो गए थे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। रास्ते में बरेली ले जाते समय डालचंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। डालचंद्र की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी लीलावती पत्नी की मौत से बेसुध हो गई है। मृतक के चार बेटे और एक बेटी है।


सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास शनिवार रात  अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक कहीं से मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। उसके पास से एक थैला मिला है। जिसमें एक कुछ कपड़े रखे हुए थे। मृतक ने हरे रंग की टी शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें