फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में खुद लगा ली घर में आग

Sat, 11 Apr 2015 08:04 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली जमीन को कब्जाने के चक्कर में भिड़े दो पक्षों ने अपने-अपने मकानों में स्वयं ही आग लगाकर बबाल खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदौरा बहादुरपुर निवासी प्रकाश के घर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कब्जा जताने के लिए अपना खूंटा गाड़ा, तभी पड़ोस में रह रहे राजेंद्र, धनपाल, सुखपाल तीनों भाइयों ने अपना खूंटा गाड़ दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद बात न बनते देख प्रकाश की पत्नी ने स्वयं के घर में आग लगा ली। जब पड़ोसियों ने देखा कि इसने अपने घर में आग लगा ली तभी उसने भी अपने घर में आग लगा ली। गांव वालों के द्वारा सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया और दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। रामप्रकाश पुत्र छोटे, कन्हई लाल पुत्र रामप्रकाश तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र, धनपाल, सुखपाल पुत्र बबलू को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें