फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या

Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव लखराम में बृहस्पतिवार देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लड़की के घरवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की बहन की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव लधौली निवासी 24 वर्षीय यश कुमार बंडा ब्लाक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर तैनात था और वहीं ब्लाक परिसर में सरकारी आवास में रहता था। माता-पिता की मौत के बाद वह कुछ दिन लखराम गांव में अपनी बहन के यहां भी रहा था। इस दौरान गांव की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की के घर वालों को जब संबंधों की जानकारी हुई तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद ही यश बंडा में सरकारी आवास में रहने लगा था। 
बृहस्पतिवार की रात वह बहन के यहां जाने का बहाना करके प्रेमिका से मिलने अकेले लखराम गांव आ गया। उसने गांव के किनारे बाइक खड़ी की और प्रेमिका के घर जा पहुंचा। बताते हैं कि कमरे में दोनों बातें कर रहे थे, इसी बीच लड़की का भाई अपना मोबाइल फोन लेने बहन के कमरे में आया। पुलिस को लड़की के घर वालों ने बताया कि वहां बैठा यश उसे देखते ही कमरे में पड़े तख्त के नीचे घुस गया। लेकिन प्रेमिका के भाई ने उसे देख लिया था और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उसे पीटना शुरू कर दिया। जब वह बेदम हो गया, तब उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहन अनीता को खबर दी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में उसके सिर, पीठ, दोनों हाथ में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक की बहन ने अपने गांव के छह लोगों के खिलाफ धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें पुराने झगड़े के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें