फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांगरण की जूता फैक्ट्री में लाखों की चोरी

Fri, 03 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पिथौरागढ़ स्टेडियम में पहुंचा पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब/ राजपुर (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी के तहत बांगरण स्थित एसएसआईपीएल जूता फैक्ट्री के गोदामों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उद्योग प्रबंधक राजीव शर्मा एवं उज्ज्वल दत्ता ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में चोरों ने सेंधमारी की। गोदामों से कीमती एवं उच्च क्वालिटी के 150 से ज्यादा जूते के जोड़े लेकर चोर फरार हो गए हैं जिसकी कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख के बीच बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार बांगरण जूता कंपनी के गोदाम में वीरवार रात को चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार दीवार के भीतर घुसे, जहां पहुंचकर चोरों ने पहले बड़े गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़ा। फिर कॉटन खोल कर 150 जूते के जोड़े लेकर फरार हो गए। समीप स्थित गन्ने के खेत में जूतों के खाली डब्बे बरामद हुए हैं। प्लांट हेड राजीव शर्मा ने बताया कि चोरी हुए माल की कीमत डेढ़ से दो लाख तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि चोरी की शिकायत के अनुसार पुलिस जांच कर रही है। 
..........
बिजली पोल से गिरकर मजदूर घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बद्रीपुर के समीप बिजली पोल से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार को पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बद्रीपुर में बिजली लाइन बिछाने के लिए पोलों को खड़ा किया जा रहा है। कार्य के दौरान एक मजदूर हामिद संतुलन बिगड़ने के कारण खंभे से नीचे आ गिरा जिससे गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। 







-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें