क्राइम ब्रांच ने तिलहर और जैतीपुर पुलिस के साथ मिलकर कल देर रात हरियाणा की अंग्रेजी शराब के साथ चार लोगों को दबोच लिया। सोची समझी रणनीति के तहत चारों को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। चर्चा है कि एक बड़े व्यापारी के भतीजे को लेकर कुछ बड़े नेता मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। उधर, अंग्रेजी शराब के व्यवसाय के मुख्य आरोपी को अभय दान देते हुये राहत देने की तैयारी की जा रही है।
सोमवार को पुलिस ने हाईवे किनारे मंडी गेट से बाईक पर कट्टे में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लाते समय दबोच लिया था। इसमें एक बड़े व्यापारी का भतीजा शामिल था। इन लोगों की निशानदेही पर देर रात क्राइम ब्रांच और पुलिस ने एक गांव में छापा मारकर लगभग 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली।
चर्चा है कि इस धंधे के मास्टर माइंड को स्थानीय मैनेजमेंट के चलते अभयदान देते हुए छोड़ दिया गया, जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं। एक पुलिस अधिकारी से इस बावत पूछे जाने पर उन्होंने बिना लिखा पढ़ी के कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। कुल मिलाकर तिलहर क्षेत्र से बरामद भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के आरोपियों को दूसरे क्षेत्र में ले जाने तथा मैनेजमेंट के प्रयासों के चलते नगर में संदेह के घेरे में माना जा रहा है। उक्त प्रकरण की नजर में जबरदस्त चर्चा रही।