फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई गोदाम में आग से 25 लाख की क्षति

Sun, 07 Dec 2014 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला गदियाना में रुई के गोदाम में शनिवार की देर रात आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी नन्हे खां ने आग लगाने की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। नन्हें खां ने आग में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर के रहने वाले नन्हे खां रुई के थोक कारोबारी हैं। गदियाना में उनका वर्षों से रुई का काम चला आ रहा है। रात में गोदाम की रखवाली पड़ोस में रहने वाली अफसाना करती हैं, पति की मौत के बाद परिवार के गुजारे के लिए अफसाना ने यह नौकरी शुरू की थी। शनिवार की रात अफसाना अपनी तीन वर्षीय बेटी आफरीन की तबीयत खराब होने के कारण गोदाम पर ताला लगाकर अपने घर चली गईं थीं। रात में करीब साढ़े बारह बजे गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। गोदाम में काफी रुई थी, एक ट्रक रुई शनिवार दोपहर ही गोदाम में उतारी गई थी। आग भड़कते देखकर अफसाना ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर मोहल्ले वाले जाग गए और उन्होंने गोदाम मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह पांच बजे फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाकर वापस चली गई। रविवार की सुबह 10 बजे गोदाम में दोबारा आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम कोे दोबारा बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। इसके बावजूद रुई सुलगती रही। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मौके पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।


आग से पड़ोसियों
का भी नुकसान
नन्हें खां के गोदाम में लगी आग पड़ोस में रियाज की लकड़ी की टाल में भी पहुंच गई। समय रहते ही उन्होंने आग देख ली। उन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाई। गोदाम की दूसरी तरफ रहने वाले वेदराम के घर में आग की लपटें पहुंचने से टीवी समेत अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन



सायरन की आवाज सुनकर
लोग आ गए घर के बाहर
देर रात मोहल्लेे में पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गोदाम से निकल रहीं लपटों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें