फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब के साथ धरे गए आरोपियों पर रिपोर्ट

Wed, 23 Sep 2015 11:21 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच द्वारा एसपी के निर्देश पर तिलहर और जैतीपुर के गांव से बरामद हरियाणा की अंग्रेजी शराब के मामले मेें जैतीपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/62/63 व आईपीसी की धारा 272/273/421/420/483 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को क्राइम ब्रांच ने तिलहर के हाईवे स्थित मंडी गेट से मोहल्ला निजामगंज निवासी राजा गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता तथा मोहित गंगवार पुत्र रामसरन गंगवार को एक बोरे में अंग्रेजी शराब के साथ बाइक पर जाते पकड़ा था। इन लोगों की निशानदेही पर गांव पलिया में चक्रवर्ती सिंह के मकान पर छापा मारकर 24 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब बरामद की। चर्चा है कि इस दौरान गांव सरईयां निवासी मास्टर माइंड शब्बू को भी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसे ससम्मान उसके घर तक गाड़ी से छोड़ने की व्यवस्था करनी पड़ी। इससे पूर्व भी एक मामले मेें पकड़े जाने पर एक अन्य थाने की पुलिस ने भी उसे इसी तरह छोड़ा था। फिलहाल, जैतीपुर पुलिस ने इशहाक निवासी गांव सरईयां, मोहित व राजा निवासी मोहल्ला निजामगंज को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार तथा चक्रवर्ती सिंह निवासी पलिया, शब्बू गांव सरईयां तथा अरशद को फरार दिखाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें