फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी की मांग वाला पंफलेट चस्पा किया

Fri, 14 Oct 2016 12:22 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बरेली मोड़ से जलालाबाद को जाने वाले मार्ग पर इंडस्ट्रियल एरिया में जमौर गांव के पास एक खाद दुकान पर बृहस्पतिवार को करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक पंफलेट चस्पा मिला। इस पर क्षेत्र के दो औद्योगिक इकाइयों के मालिकों से करोड़ों में रंगदारी की मांग की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पंफलेट को उतरवा लिया और रात को अज्ञात के खिलाफ कांट थाने में आईपीसी की धारा 387 में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरंभिक विवेचना में इसे किसी स्थानीय व्यक्ति की शरारत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीते ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान भी इंडस्ट्रियल एरिया में ऐसे ही पंफलेट चस्पा हुए मिले थे। उस मामले में भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया था। लेकिन इस बार के पंफलेट में बाकायदा दो औद्योगिक इकाइयों का नाम लेकर रंगदारी की मांग की गई है। संबंधित औद्योगिक इकाइयों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। कांट थाना की पुलिस ने अपने स्तर केस दर्ज करने की कार्यवाही रात को शुरू की है। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह गंभीर रंगदारी की मांग जैसा मामला नहीं है बल्कि यह सनसनी फैलाने सरीखा मामला है। ऐहतियातन केस दर्ज कर ऐसा करने वाले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें