फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 19 Jul 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
deadbody
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर बारह पत्थर मोड़ के पास बुधवार सुबह हादसे में साइकिल सवार बदायूं के अलापुर निवासी 40 वर्षीय बच्चन सिंह की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

अलापुर स्थित मेला ग्राउंड निवासी बच्चन सिंह, गांव समापुर की मोड़ के पास दुकान किराये पर लेकर आइसक्रीम बनाकर कस्बा व गांव में बेचकर अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे वह पड़ोस के गांव पश्चिमी मंझा में अपने भतीजे मदन की ससुराल से खाना लेकर साइकिल से वापस अपने बर्फ कारखाने पर लौट रहे थे। बारह पत्थर मंदिर की मोड़ के सामने हाईवे पर जलालाबाद की तरफ से आ रहे छोटा हाथी वाहन मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर बाद मौके पर दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर उसकी साइकिल एक तरफ  पड़ी थी और खाना एक तरफ बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पाकर मृतक का पुत्र पप्पू भी मौके पर पहुंच गए इसके अलावा पश्चिमी मंझा के उसके तमाम रिश्तेदार भी आ गए सभी का रो रो कर बुरा हाल था। बच्चन सिंह के पांच बच्चे हैं। जिसमें चार पुत्र और एक पुत्री है पप्पू उसका सबसे बड़ा पुत्र है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी करके वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया। चालक का नाम नाजिम निवासी शाहजहांपुर बताया गया है। नाजिम के मुताबिक वह शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद के लिए अपने वाहन में अंडे लादकर जा रहा था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें