फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर-पूर्वी जिले में दो जगह चली गोली, तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिले में दो जगहों पर तीन को मारी गोली
विज्ञापन


- वेलकम में प्रेस करने को लेकर हुआ विवाद, दो युवकों को गोली मारी, हालत गंभीर
- सीलमपुर में मामूली कहासुनी के बाद स्कूटी सवार युवक को गोली मारी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। वेलकम और सीलमपुर इलाके में तीन युवकों को गोली मार दी गई। वहीं, वेलकम में जींस पर प्रेस करवाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने दो लोगों को गोली मार दी। पुलिस ने शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
----
वारदात नंबर-1
वेलकम इलाके के लकड़ी मार्केट में बुधवार सुबह हुए विवाद में एक युवक ने दो अन्य युवकों को गोली मार दी। गोली दानिश (23) के सीने में लगी और मीनू (24) के कूल्हे पर लगी। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला कि जींस फैक्टरी के कपड़े प्रेस करने को लेकर दोनों युवकों का अन्य से विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने दोनों युवकों पर गोलियां चला दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात बुधवार सुबह वेलकम के लकड़ी मार्केट में हुई। मीन व दानिश का नई जींस पर स्टीम प्रेस करने का काम है। इसको लेकर अन्य युवक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वारदात नंबर-2
सीलमपुर इलाके में थाने के पास दो युवकों ने अन्य स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी। गोली अशफाक (32) के हाथ में लगी। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक अशफाक परिवार के साथ दरियागंज इलाके में रहता है। उसका अपना कारोबार है। मंगलवार देर रात को अशफाक अपनी ससुराल डी-44 न्यू सीलमपुर में आया था। इसी दौरान उसका दो अन्य युवकों से झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने अशफाक पर फायरिंग कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें