फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से परेशान युवक  ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 03 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

फोटो नंबर 18 व 19 

- मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर दर्ज कराया केस, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। गृहकलह से परेशान एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने ससुर, देवरों और देवरानी के पिता और भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरीनपुर गांव निवासी मृतक सुखराम उर्फ जानकी शर्मा की पत्नी गुड्डी ने बताया कि उसके ससुर सूरजपाल, देवर मुखराम और वेदराम घरेलू कार्यों को लेकर आए दिन उसके पति और उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। रविवार को उसके देवर वेदराम के ससुर नंदकिशोर लुहार और इनके पुत्र अनिल, सुनील निवासी ग्राम छकड़ापुर थाना कटरा घर आए थे। मृतक की पत्नी के अनुसार उसके ससुर और देवरों ने घरेलू कार्यों को लेकर रिश्तेदार नंदकिशोर और इनके पुत्र अनिल, सुनील के साथ उसे और उसके पति को इतना प्रताड़ित किया कि उसके पति फांसी लगाकर जान देने की बात कहते हुए घर से चले गये। आरोप है कि रविवार शाम करीब पांच बजे घर से गये उसके पति को मोहल्ले के लोग तो ढूंढने गये, किंतु उसके ससुर, देवर और रिश्तेदार घर से निकलकर ही नहीं गए। सोमवार सुबह गांव से पूरब आम के पेड़ में उसके पति का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में मृतक की पत्नी गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर सूरजपाल, देवर मुखराम, वेदराम और वेदराम के ससुर नंदकिशोर तथा इनके पुत्र अनिल, सुनील के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे होगी मासूम 
बच्चों की परवरिश
मिर्जापुर। मृतक जानकी अपने पीछे चार मासूम बच्चों 13 वर्षीय पुत्र शिवम, 11 वर्षीय रागिनी, 9 वर्षीय पियूष तथा 6 वर्षीय आयुष को छोड़ गया हैं। अचानक हुई इस घटना से मृतक के पत्नी बच्चों के साथ ही आरोपी पिता, भाई और वृद्ध मां रेशमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो- रोकर कहती है कि अब कैसे होगी उसके बच्चों की परवरिश? घर के लोगों ने ही तो उसकी खुशहाल जिंदगी मे अंधेरा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें