फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्रमंत्र में फंसाकर महिला के जेवर लूटे 

Sun, 26 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार को खिरनीबाग चौराहा के पास दिनदहाड़े लुटेराें ने एक महिला को अपने जाल में फांसकर उसके जेवर लूट लिए। सुध आने पर महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की तहरीर दी। पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा है। मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी राखी देवी पत्नी हरिकृष्ण दिन में करीब 11 बजे पैदल लोधीपुर क्षेत्र में सत्संग में शामिल होने जा रही थी, तभी खिरनीबाग चौराहा के पास दो युवकों ने उसेे रोक लिया और किसी मंदिर का पता पूछने लगे। दो युवकों ने राखी को बातों में फंसाकर उससे कहा कि उसे कोई कष्ट है तो वह दूर कर देंगे। जैसे वह युवक बाते करते गए राखी उनकी बातों में फंसती गई। इसी बीच एक युवक ने राखी के सिर पर दो फूंक मारी। इसके बाद राखी अपनी सुधबुध खो बैठी और अपने कान के कुंडल, सोने की चेन और अंगूठी निकालकर ठगों को दे दी। घटना के बाद दोनों ठग मौके से फरार हो गए। सुध आने पर राखी अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें