बेकाबू कार ने अटसलिया रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ दिया। चालक कार छोड़कर
मौके से फरार हो गया। इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे
एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। कार को कब्जे में ले लिया है।
रोजा
वेस्ट केबिन के केबिनमैन ने एसएम को सूचना दी की बुधवार की रात ढाई बजे एक
कार ने रेलवे का बैरियर तोड़ दिया है। इस पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक
एसपी सिंह मौके पर गए और बैरियर के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे
में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने
बताया कि कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है और नंबर उत्तराखंड का है। इसकी
जांच की जा रही है। फाटक टूटने के बाद यातायात बाधित हो गया था। इसे रेलवे
संकेत और दूरसंचार विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ठीक
किया। इस दौरान अप और डाउन लाइन की गाड़ियों को काशन के द्वारा निकाला गया
है।