गिरहकटो, उचक्को और रंगदारों ने क्षेत्र में लोगों का जीना हराम कर रखा है। बुधवार को गिरहकटों ने एक व्यापारी की जब से 32 हजार रुपये उड़ा दिए। दूसरी घटना हांडा कालोनी की है। यहां तीन युवकों ने एक टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई कर साढ़े छह हजार की नगदी छीन ले गये। दोनों ही मामलों में अलग-अलग थानों में सूचना दर्ज कराई गई है।
खुशीराम निवासी पतवन थाना पसगवंा किराना व्यापारी है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे वह रिक्शे से सामान लेने के लिये केरूगंज की ओर जा रहा था, तभी सवारी बनकर आया एक युवक भी रिक्शे पर बैठ गया पक्के पुल तक आते आते सवारी बने गिरहकट ने खुशीराम की जेब कतर ली इसी बीच लाल रंग की अपाचे बाइक से एक सवार आया, जिस पर बैठकर गिरहकट नौ दो ग्यारह हो गया। खुशीराम को जेब कटने की भनक तब लगी जब गिरहकट तेजी से रिक्शे से उतर कर रफूचक्कर हो गया। सूचना पर हरकत मे आई पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन कोई सुराग नही लग सका। इस मामले को थाना आरसी मिशन में चोरी के रूप में दर्ज किया गया।
दूसरी घटना रोजा थाना क्षेत्र के हांडा कालोनी की है। यहां न्यू चर्च कालोनी के इस्लाम टेंपो चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करते है। इस्लाम ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर तीन बजे हाण्डा कालोनी के तीन लोगो उसके टेंपो पर बैठे पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट की साढ़े छह हजार की नगदी छीन ले गये इस मामले की सूचना पर पुलिस ने दबिषे दी, लेकिन आरोपी फरार हो गये। घटना की जांच हो रही है।