निगोही रोड पर गदियाना चुंगी के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करके कुछ लोगों ने वहां दुकानें बना ली थीं, जिसकी सक्षम अधिकारियों से शिकायत की गई। जब कोई सुनवाई नहीं हुई बुधवार को जनता भड़क गई। कलक्ट्रेट नारेबाजी की और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर अवैध कब्जे हटवाकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनवाने की मांग की। लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि मोहल्ला जलालनगर गदियाना में कब्रिस्तान की चहारदीवारी का निर्माण शासन से स्वीकृत हो चुका है, लेकिन कब्रिस्तान के फ्रंट की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा करके वहां अपना व्यापार शुरू कर दिया है। प्रदर्शन में जाहिद खां, हाजी आसिफ अली, वाहिद खां, वारिस खां, नौशाद खां, हबीब अहमद, रईस, अनीस मियां, दिलशाद खां, मो. सलीम, आसिफ खां, जावेद, नफीस खां, मो. अकरम आदि शामिल रहे।