फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से रेप

Sat, 18 Apr 2015 07:39 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में महिला को अकेला पाकर युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिहाड़ी मजदूर है। शुक्रवार को पति काम पर गया था। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर शोर नहीं करने की धमकी दी। इसके बाद दुराचार किया। युवक के जाने के बाद भी वह डर के कारण घर के बाहर नहीं निकली।
सुबह युवक फिर घर आया और दुराचार का कहीं भी जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। घटना सत्य पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें