फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के छह लोग लहूलुहान

Sun, 06 Dec 2015 11:57 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र में चुनाव की खुमारी अभी उतरी भी न थी कि गांव नौगाईं में चुनाव में छवि खराब करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। फायरिंग भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के लगभग छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम तक जांच पड़ताल के बाद घायलों का मेडिकल परीक्षण चल रहा था।
विज्ञापन

तिलहर निवासी अधिवक्ता संजय शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल ने बताया कि वह बीडीसी मेंबर प्रेमपाल के घर जा रहे थे। सामने से गांव नौगाईं निवासी अवनीश व बाबूराम पुत्र वीरेंद्र तथा रामेश्वर पुत्र दुलार आ गए और चुनाव में छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया। प्रतिरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उसके पक्ष के लोग भी आ गए और आपसी संघर्ष में अवनीश व बाबूराम पुत्र वीरेंद्र, रामेश्वर दयाल पुत्र दुलार, सुधीर पुत्र राजेश, सिया देवी पत्नी रामेश्वर दयाल तथा दूसरे पक्ष के संजय पुत्र रामेश्वर दयाल तथा सीमा पत्नी श्रीराम लहूलुहान हो गये।

पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होता झगड़ा
संजय का आरोप है कि उसने वेद व्यास की मां द्रोपदी द्वारा विकास कार्याें में किए गए घोटालों की शिकायत की थी तथा कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराया था। ये लोग मुकदमा वापस लेने को दबाव बना रहे थे। मतदान के बाद अपनी हार के अंदेशे से खिसिया कर उस पर सुनियोजित ढंग से हमला किया है। इसकी पूर्व सूचना उसने हल्का प्रभारी, कोतवाली, सीओ, एसपी, डीआईजी को पहले से दे रखी थी। यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करती और आरोपियों को पकड़ती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन


हमलावरों से छीन कर पुलिस को सौंपा तमंचा
संजय का कहना है कि उसने खुद हमलावरों से 315 बोर का तमंचा छीन कर एसआई अनुज तिवारी को साैंपा है। आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होती है। यह तो समय ही बतायेगा।

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विरोध पर किया हमला
प्रधानपुत्र वेदव्यास का कहना है कि संजय ने गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है। इस संबंध में तत्कालीन एसडीएम वंदना त्रिवेदी द्वारा कार्रवाई भी की गई है। इससे क्षुब्ध संजय द्वारा उन लोगों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इन लोगों ने सुनियोजित ढंग से उन लोगों पर घेर कर हमला किया है। इसी कारण उसके पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उसके एक परिजन को इन लोगों ने अपने घर में बंधक बना लिया था। जिसे पुलिस ने जाकर मुक्त कराया। देर शाम तक जांच पड़ताल चल रही थी। इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। घटनास्थल का सीओ विजय शंकर मिश्रा ने मुआयना किया और गांव वालों से पूछताछ की।

दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद और विकास कार्याें की शिकायत संबंधी विवाद की बात मेरे संज्ञान में आई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांचोपरंात नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें