फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटी दिल्ली की युवती

Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। बिसौली स्टैंड के पास एक दुकान पर बोलेरो कार आकर रुकी। इसमें सवार एक महिला ने चीखना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आए तो कार में सवार लोग महिला को उतार कर भाग गए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो वह थाने लाई गई। आप बीती सुनाते हुए उसने कहा कि उसको बेंचने के लिए कहीं ले जाया जा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसके साथ वाहन में एक और महिला थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के साथ रविवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना कर दिया। पुलिस इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है। पूरा प्रकरण इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से भी इंकार कर दिया। फिर भी पूरे मामले में जांच की जा रही है।
-सौमित्र यादव, एसएसपी

कुछ तो है जिस पर डाला जा रहा पर्दा
सहसवान। पूरे मामले में सीओ सहसवान और इंस्पेक्टर सहसवान कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। महिला शनिवार रात से रविवार दोपहर तक थाने में थी। चोरी छिपे उसे पुलिस ने दिल्ली क्यों भेज दिया। इस बारे में भी कोई अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं है। सवाल यह है कि सब कुछ जानकर पुलिस अनजान क्यों बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें