रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार घायल
थाना सदर बाजार क्षेत्र में प्रसाद पट्रोल पंप के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रात करीब साढ़े नौ बजे रोजा की तरफ से आ रही रोडवेज की चपेट में आकर शहर तरफ से रोजा जा रहे दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को गाड़ी में लादा और उसे जिला अस्पताल ले गए, जबकि दूसरे युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई, चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस चालक काफी रफ्तार में आ रहा था। बस गोली डिपो की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उल्टी होकर काफी दूर जाकर गिरी। पुलिस घायलों का नाम पता लगाने का प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत गंभीर है।