फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर बाइक सवार मरा, एक घायल

Sat, 05 Sep 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर रेयान इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार एक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक 20 वर्षीय सतीश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर में रहने वाले सियाराम वर्मा का बेटा सतीश अपने दोस्त सोनू के साथ उसकी भाभी शारदा को हरदोई चौराहा से लेने आ रहा था। शारदा शाहबाद (हरदोई) अपने मायके से आ रही थी और उन्हें हरदोई चौराहा पर उतरना था। जिस कारण उन्होंने अपने देवर सोनू को फोन करके हरदोई चौराहे पर बुला लिया था। सोनू दोस्त सतीश की बाइक से भाभी को लेने के लिए गांव से निकला था। सुबह करीब दस बजे रेयान स्कूल के सामने पीछे आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सोनू उछलकर सड़क की दूसरी तरफ गिरा, जबकि सतीश ट्रक चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।

मौत की खबर सुनकर घर में मचा कोहराम
सतीश ने पिछली साल इंटर पास किया था। इस वर्ष उसने बीए का प्राइवेट फार्म भरा था। सतीश अपने तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। सतीश की मौत से मां मुन्नी देवी और बहनें बेसुध हो गईं हैं। घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें