फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ सुपरवाइजर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर आरओ वाटर प्लांट की सैंपल रिपोर्ट देने की एवज में रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस विभाग की टीम ने आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गांव शादीपुरा निवासी दिनेश ने विजिलेंस विभाग के कार्यालय में शिकायत दी थी कि उसका जुलाना के वार्ड एक में आरओ वॉटर प्लांट है।

19 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके प्लांट पर छापेमारी करके पानी के सैंपल लिए थे। जिसकी गत दिवस रिपोर्ट आई थी। जब वह जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिपोर्ट लेने के लिए गया तो मल्टीपर्पज हेल्थ सुपरवाइजर चांदराम ने रिपोर्ट देने की एवज में 1500 रुपये की रिश्वत की डिमांड की। जिसकी शिकायत विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर बशेसर ने इसकी सूचना डीसी अजित बालाजी जोशी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर जुलाना के तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और हस्ताक्षर व पाउडरयुक्त 500-500 के नोट शिकायकर्ता दिनेश को सौंप दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाबद्घ तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना पहुंच गई। जहां आरओ संचालक दिनेश ने सुपरवाईजर चांदराम को 1500 रुपये दिए।

इशारा मिलते ही विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी की और सुपरवाइजर चांदराम के पास से हस्ताक्षरयुक्त नोट बरामद कर गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें