फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के संतोष का था कटरा में मिला शव

Mon, 15 Jun 2015 10:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर 11 जून को मिले दूसरे शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। बिहार से आए युवक के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उसकी शिनाख्त बिहार के सुपौल जिले के राघौपुर थाना क्षेत्र के गांव इमामगंज निवासी संतोष यादव पुत्र बेचन यादव के रूप में की।
विज्ञापन

संतोष के बहनोई नंदकिशोर ने बताया कि संतोष अपने फुफेरे भाई विद्यानंद यादव के साथ अंबाला जाने के लिए निकला था। विद्यानंद ट्रेन में सीट पर बैठा था, जबकि संतोष बोगी के पायदान पर बैठ गया था। इसी दौरान वह मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर गिर गया। इस बात की जानकारी विद्यानंद को काफी आगे जाकर हो सकी, जहां से वह वापस बिहार लौट गया। वहां से संतोष के परिवार वालों को साथ लेकर स्टेशन पर रविवार को पहुंचा और उसके कपड़े देखकर शिनाख्त की। इससे पहले शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें