फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के फाइनेंसर को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 27 Jul 2015 11:33 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण का पैसा वसूलने गए बरेली के फाइनेंसर को रामापुर बरकतपुर गांव में बंधक बनाकर पीटा गया और उससे 21 हजार सात सौ की नगदी भी लूट ली गई। पीड़ित ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और थाने पर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

यह वाक्या थाना क्षेत्र के रामापुर बरकतपुर गांव का है। सोमवार की दोपहर बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के कुहाड़ापीर निवासी सोमेंद्र बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। कंपनी द्वारा दिए गए ऋण की वसूली के लिए सोमेंद्र ऋणी शेर बहादुर सिंह के घर तकादा करने गए थे।
सोमेंद्र का आरोप है कि शेर बहादुर ने ऋण का पैसा देने के बजाय उसको एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी डंडो से पीटा। इससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। सोमेंद्र से 21 हजार सात रुपये और मोबाइल छीन लिया है।
विज्ञापन

सोमेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह से मानमनुहार कर अपने आपको बचाया और थाने में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अपराध का अल्पीकरण कर रिपोर्ट एनसीआर की धाराओं में दर्ज की और सोमेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें