फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरावन में एटीएम का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश

Sat, 10 Jan 2015 11:58 PM IST
कांट (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव जरावन में शुक्रवार की रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर एटीएम का लॉक नहीं तोड़ पाए। एटीएम का ताला टूटने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मशीन की जांच में पूरे रुपये मिलने के बाद सभी ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

जलालाबाद रोड पर गांव जरावन में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार शुक्रवार की सुबह एटीएम के ताले टूट देखे और एटीएम खुला देखा तो इसकी सूचना बैंक के मैनेजर डीएन श्रीवास्तव को दी। उनकी सूचना पर कांट पुलिस मौके पर पहुंच गई। रीजनल अधिकारी एटीएम  डिपार्टमेंट सुरेंद्र लाल ने एटीएम मशीन की जांच की। उन्होंने एटीएम मशीन में सब कुछ सहीं पाया। हालांकि चोरों ने मशीन का लॉक तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। मैनेजर डीएम श्रीवास्तव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एटीएम का ताला तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जांच को गईं टीमें के लौटने का इंतजार
मीरानपुर कटरा। बैंक ऑफ  बड़ौदा की रसेवन शाखा में तीन दिन पूर्व बदमाशों द्वारा चोरी के प्रयास की घटना के खुलासे के लिए पुलिस बाहर भेजी गई टीमों के लौटने के इंतजार में है। फिलहाल हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि रसेवन शाखा में बदमाशों ने विगत बुधवार की रात बैंक की खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन स्ट्रांग रूम में दाखिल होने के बाद भी वह लूट की घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके थे। अगले दिन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन टीमें बना कर बदमाशों की सुरागरसी को लगाया। साथ ही शक के आधार पर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन संदिग्धों को भी पुलिस ने उठा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस कोई खास सुराग नहीं मिल सके। उधर, बदमाशाें की सुरागरसी को भेजी गई टीमें अभी तक नहीं लौटी हैं। इससे पुलिस के हाथ अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सके है। इस संबंध में एसओ नरेंद्र यादव ने बताया कि बाहर भेजी गई टीमों के लौटने का इंतजार है। उनके लौटने के बाद ही घटना की प्रगति के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

अलार्म के सहारे है सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया की सुरक्षा
बरखेड़ा जैपाल। क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया की शाखा में सुरक्षा की दृष्टि से केवल अलार्म ही लगा हुआ है, जबकि जिले में बैंकों में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अभी कुछ दिन पहले चोरों ने बैंक ऑफ  बड़ौदा की शाखा रसेवन की खिड़की को गैस से काटकर स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ दिए, लेकिन यहां की बैंक में सीसी टीवी कैमरा भी नहीं है। इसके बारे में शाखा प्रबंधक शौरव शर्मा का कहना है कि बैंक में अलार्म लगा हुआ है। सीसी टीवी के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें