फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने की थी बाघ एक्सप्रेस में लूट

Sat, 28 Feb 2015 12:13 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई क्षेत्र में बीते दिनों बाघ एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को जीआरपी ने शुक्रवार को बालामऊ रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों को हरदोई थाने में ले जाया गया। बदमाशों के पास से लूटे गए जेवर और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

अप लाइन पर जा रही बाघ एक्सप्रेस में 14 फरवरी को एस-4, एस-5 और एस-6 बोगियों में बैठीं तीन महिलाओं केसरजहां, पूर्णिमा और मालती से बदमाशों ने आंझी-शाहबाद और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच में जेवर, मोबाइल और बैग लूट लिए थे। इसके बाद बदमाश चेन पुलिंग करके फरार हो गए थे। लूट की शिकार हुईं महिलाओं ने मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
इस पर लखनऊ अनुभाग के एसपी आनंद कुलकर्णी ने सीओ विमल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी शाहजहांपुर के इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय, हरदोई के एसओ राहुल यादव कांस्टेबिल अजय मिश्रा, अशर्फीलाल गुप्ता, रमापति दिवाकर, कादिर खां की टीम बनाकर घटना खुलासा करने की जिम्मेदारी दी थी। बीते कई दिनों से प्रयास कर रही पुलिस टीम ने पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों बदमाश सलीम और कासिम उर्फ भूरा उर्फ डांसर को बालामऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो के पश्चिमी छोर से शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे पकड़ लिया। ये दोनों जेवर और मोबाइल बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पकड़ लिए गए।
विज्ञापन

सलीम के पास से लूटे गए जेवर और एक मोबाइल, जबकि डांसर के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूरनपुर क्षेत्र के करीमगंज के सलीम और रजागंज के डांसर दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ हरदोई और शाहजहांपुर जीआरपी थानों में ट्रेनों में लूट, चोरी, छिनैती, शस्त्र अधिनियम के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें