फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर ऑटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से चोरी की तीन बाइक और दो चाकू भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

सदर थाने के एसएसआई प्रवेश सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी ओवरब्रिज के नीचे गोविंदगंज रेलवे फाटक के पास तीन युवक, तीन बाइक के साथ मौजूद हैं। यह लोग बाइक चोरी करके बेचते हैं। इस समय वह तीनों किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से तीन बाइक, दो चाकू बरामद कर लिए। पकड़े लोगों में थाना सदर बाजार स्थित हाजी बिल्डिंग निवासी अरविंद कुमार सोनकर, आदित्य कुमार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी अमन सक्सेना शामिल हैं। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह लोग अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर बेचने का काम करते हैं। एसएसआई ने बताया कि बारह दिसंबर को ईडन मैरिज लान से चोरी की गई बाइक को 20 दिसंबर की शाम पुलिया रंगीन चौपाल के पास पुलिस को देखकर कुछ लोग छोड़कर भाग गए थे। उस बाइक चोरी की घटना को भी कबूल किया है। बाइक को कब्जे में लेने के बाद उसी दिन से बाइक चोरों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आटोलिफ्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
 ग्राहकों की तलाश और बाइक कटवाता था अमन
शाहजहांपुर। एसएसआई प्रवेश ने बताया कि पूछताछ में अरविंद और आदित्य ने बताया कि जो बाइक वह लोग चोरी करके लातेे थे, उन बाइकों को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश सिंजई का निवासी अमन सक्सेना करता था। जब ग्राहक नहीं मिलता था तो वह कबाड़ी के यहां बाइक कटवा देता था। 
विज्ञापन

शहर से ही चुराई गईं थीं बाइकें 
शाहजहांपुर। आटोलिफ्टर गैंग से बरामद बजाज पल्सर बाइक 31 दिसंबर को गोविंदगंज बाजार से चोरी की गई थी। होंडा ड्रीम युग काली-लाल रंग की बाइक 27 दिसंबर को कालीबाड़ी मंदिर के पास खिरनी बाग से चोरी की गई थी। पेशन प्रो रंग की सिल्वर बाइक 26 दिसंबर को मोहल्ला कटियाटोला से चोरी की थी। 
अरविंद पर बीसलपुर में दर्ज है मुकदमा
शाहजहांपुर। एसएसआई प्रवेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आटोलिफ्टर गैंग के सदस्य अरविंद कुमार सोनकर के खिलाफ जिला पीलीभीत के थाना बीसलपुर में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। अन्य दो लोगों की भी क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें