फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की समेत चार पर किया हमला, एक की मौत

Wed, 03 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस गांव के राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गांव के ही शिवसिंह को 18 सौ रुपये काफी समय पहले उधार दिए थे। वापस न करने पर सोमवार शाम उसने शिव सिंह से तगादा कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज शिव सिंह गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां शिव सिंह के भाई राजू व वीर सिंह लाठी डंडे लेकर वहां आ गए और उस पर टूट पड़े। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे उसके बड़े भाई कमलेश तथा पत्नी रीता व बहन शारदा ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और सभी को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे इन लोगों को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर सीएचसी भिजवाया, जहां सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 40 वर्षीय कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कमलेश की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के घर में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां व एक पुत्र की कच्ची गृहस्थी है। इस संबंध में सीओ आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में रात में ही तीनों आरोपियों के खिलाफ  308 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले को धारा 304 के तहत तरमीम कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें