फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक ने फाड़ डाला ध्वज

Sun, 16 Aug 2015 11:37 PM IST
रोजा/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौढ़ेरा में एक अन्य स्कूल के सहायक अध्यापक ने झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ डाला। इतना ही नहीं विरोध करने पर शिक्षकों से मारपीट पर आमादा हो गया। मामला बढ़ता देखकर आरोपी शिक्षक फरार हो गया। स्कूल की प्रधानाध्यापक आशा श्रीवास्तव ने इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे आक्रोशित शिक्षकों और ग्राम प्रधान ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक आशा ने रिपोर्ट में बताया कि जूनियर हाईस्कूल सैंजना के सहायक अध्यापक रामआसरे यादव अपने एक साथी के साथ वहां पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज को डोरी खींचकर नीचे उतार लिया। साथ ही जमीन पर राष्ट्रीय ध्वज को फेंक दिया और जूते से रगड़ते हुए उसे फाड़ दिया। शिक्षिकाओं के विरोध करने पर वह बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना बीआरसी और ग्राम प्रधान को दी। इस पर ग्राम प्रधान नानकचंद्र के साथ कई अध्यापक आरसी मिशन पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने के मामले की सूचना मिली थी। इसमें जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
- एनडी पाठक, इंस्पेक्टर, आरसी मिशन थाना

आरोपी शिक्षक पहले भी तमाम अमर्यादित कार्य कर चुका है। इस वजह से उसे 14 अगस्त को ही निलंबित कर दिया गया था। इस मामले को निलंबन में जोड़ दिया जाएगा। उससे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का सर्टिफिकेट मांगा गया है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, बीएसए

सिंधौली, भावलखेड़ा ब्लाक में भी कर चुका है अभद्रता
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला आरोपी शिक्षक रामआसरे यादव पहले भी अभद्रता कर चुका है। वह सिंधौली ब्लाक में महिला शिक्षकों के साथ और अन्य स्कूलों में खुद को खंड शिक्षा अधिकारी बताकर अभद्रता कर चुका है। इन्हीं मामलों में उसका निलंबन किया गया है। बीएसए ने रामआसरे से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने का मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें