फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की देव प्रतिमाएं

Sun, 09 Apr 2017 12:39 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्र‌तिमाएं तोड़ीं - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला परशुराम नगर स्थित हनुमान मंदिर में शरारती तत्वों ने शनिवार दोपहर देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। मोहल्ले के तमाम लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह मोहल्ले के लोग मंदिर में पूजा करके घर चले गए। जब दोपहर में एक महिला पूजा करने पहुंची तो तीन प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देख उसने लोगों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों की मंदिर पर भारी भीड़ लग गई। बुजुर्गों ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों ने मामले की जानकारी ली।  माना जा रहा है कि किसी नशेड़ी ने देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया है। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि दोपहर में तीन युवक हथौड़ा मांग रहे थे। युवक मोहल्ले के रहने वाले नहीं थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ले में माहौल पूरी तरह से शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें