बड़ौत। बरवाला गांव से लापता युवक का गोली लगा शव शनिवार की सुबह बरवाला और छपरौली थाना क्षेत्र की सीमा पर जंगल में पड़ा मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक दीपक उम्र 24 वर्ष पुत्र वेदपाल बरवाला गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित था। वह दिल्ली में एयरपोर्ट पालम हवाई अड्डे पर निजी नौकरी करता है। परिजनों ने बताया उसके मोबाइल पर शुक्रवार को किसी का फोन आया तो फोन सुनते ही वह घर से निकल पड़ा। जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बरवाला और छपरौली थाना क्षेत्र के जंगल में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां लाली का रोते बुरा हाल था। कहीं पुलिस जिस नंबर से मोर्बाइल पर फोन आया था। किसने किया था उसका पता लगाने में जुटी हैं। उसके पकड़े जाने पर ही इस हत्या के रहस्य का खुलासा हो सकेगा। इस संबंध में मृतक के पिता वेदपाल ने केस दर्ज कराया है। मृतक के एक भाई और एक बहन और है।