फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रडार पर एक और नजदीकी

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
पुलिस के रडार पर एक और नजदीकी
विज्ञापन
भले ही कोचिंग शिक्षक राहुल की हत्या के मामले में हत्या की रिपोर्ट बड़े भाई कुणाल पर हुई लेकिन पुलिस का शक किसी और भी गहरा रहा है। शुरुआती जांच में मिले कुछ सुरागों के आधार पर पुलिस मामले को व्यक्तिगत संबंधों से भी जोड़ कर देख रही है। पुलिस इस पर भी काम कर रही है कि आखिर वह युवक कौन है, जिसे घरवाले अज्ञात बता रहे हैं लेकिन पार्टी के लिए बुलाने पर राहुल उसके साथ चला गया। यानी राहुल के साथ उसके नजदीकी संबंध होंगे। राहुल का शव उसके घर से करीब 10 किमी दूर मिला। मंझले भाई मारुति ने बताया कि घटनास्थल पर पड़े शव को देखकर सुबह पांच बजे एक ग्रामीण ने उसे फोन कर राहुल का शव सड़क पर पड़ा होने की सूचना दी। बकौल मारुति, उधर दोनों भाइयों का आना-जाना था और वहां के ग्रामीण दोनों को अच्छी तरह पहचानते थे। मारुति का कहना है कि कुणाल पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता था। झगड़ा भी करता था इसलिए दोनों की उससे नहीं पटती थी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर दोनों में बोलचाल बंद थी कि कुणाल के संपर्क के किसी व्यक्ति के साथ राहुल क्यों गया। बुलाने वाला कुणाल के संपर्क का नहीं है तो फिर कौन है। राहुल साधे स्वभाव का लड़का था और उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। निगोही एसओ रजी अहमद और क्राइम ब्रांच को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। पुलिस इसी एंगल पर काम कर रही है। राहुल और कुणाल के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। 
विज्ञापन



मारुति की तहरीर पर कुणाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की वजह कुछ और है जिस पर काम जारी है। पुष्टि होते ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें