फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट रजिस्ट्रार की कार ट्रक से टकराई, आठ घायल

Sat, 27 Dec 2014 11:59 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार वीके मौर्य की कार शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नगरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर खाई में पलट गई। कोहरे की वजह से हुए इस हादसे में असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सभी को बरेली रेफर कर दिया गया। मौर्य शनिवार की रात में परिवार के साथ कार से अपने पैतृक घर इलाहाबाद से बरेली वापस जा रहे थे। नगरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर उनकी कार खाई में पलट गई।

चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में असिस्टेंट रजिस्ट्रार की पत्नी सुनीता, रिश्तेदार आकांक्षा मौर्य और कार में मौजूद बच्चे आशू, श्रेया, ऋषभ, अनुश्रेया, श्रुति शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें