फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बस सीज, 15 वाहनों का चालान

Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमिट यात्रियों को ढोने वाले प्राइवेट वाहनों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान में टीएसआई ने एक डबल डेकर बस को सीज कर दिया है, जबकि 15 वाहनों का चालान करने के साथ ही कुछ वाहनों से तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन

टीएसआई मोहम्मद इश्तियाक ने ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ रविवार को रोडवेज बस स्टैंड, पुवायां और निगोही रोड पर सुुबह से लेकर  दोपहर बाद तक चेकिंग अभियान चलाया। पुवायां रोड पर कैंट चौकी के सामने प्राइवेट डबल डेकर बस यात्रियों से भरी हुई निकली, जो लखीमपुर खीरी से और बीच में पड़ने वाले रास्तों से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। परमिट नहीं होने के कारण बस को सीज कर दिया गया। बस पास में कैंट चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई। यात्री दूसरे अलग-अलग वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए। टीएसआई ने चेकिंग अभियान के दौरान टाटा मैजिक, आटो आदि वाहनों को ओवरलोड देख कर उन पर भी कार्रवाई की। इस दौरान पंद्रह वाहनों का चालान कर दिया गया। इसमें चौपहिया और तिपहिया वाहन भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
000000000000000
वर्जन-
राजकीय राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान रविवार को चलाया गया। इसमें एक डबल डेकर बस को सीज किया गया और 15 चालान काटे गए और तीन हजार का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इश्तियाक, टीएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें