फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, पत्नी-पौत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, पत्नी, पौत्री घायल
विज्ञापन

एक ही बाइक से तीनों लोग कांट से जा रहे थे कलान
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सोमवार शाम गांव पिडरा की पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पौत्री घायल हो गईं। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव बिरुआ मई निवासी 62 वर्षीय आशाराम अपनी पत्नी रामकुमारी और पौत्री 12 वर्षीय सुरभि पुत्री विनोद कुमार के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब सात बजे रिश्तेदारी में कलान जा रहे थे। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव पिडरा पुलिया के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। इससे आशाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रामकुमारी और पौत्री सुरभि गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरेंद्र तोमर ने शव को कब्जे मे लेकर घायलों को सीएचसी जरियनपुर भेजा। यहां सीएचसी से दोनों घायलों की हालत को गंभीर जानते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशाराम हेलमेट नहीं लगाए थे, यदि हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
निगोही। पीलीभीत के थाना दियूरिया के गांव सुजनी निवासी 18 वर्षीय इरफान ताजियों का सामान लेने अपने नाना निगोही निवासी मकसूद के घर आया था। सोमवार शाम 5:30 बजे वह बाइक से अकेला अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ईंट भट्टे के निकट सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दूसरी बाइक पर सवार कस्बा जलालपुर निवासी मोहम्मद आरिफ ,मोहम्मद सहित तीनों लोग घायल हो गए। घाटलों को सीएचसी भेजा गया जहां इरफान और आरिफ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें