फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर शौच को गई महिला को युवक ने खेत में पकड़ लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर उसने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने रविवार शाम थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह शनिवार दिन में करीब सवा दो बजे खेत में शौच को जा रही थी, उसे सरसों और गेहूं के खेत के बीच अकेला देखकर ओमकार ने पकड़ लिया और खींचकर खेत के अंदर ले जाने लगा, विरोध करने पर उसने पिटाई कर दी और तमंचा कनपटी से सटाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उसने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। डर की वजह से वह घटना वाले दिन थाने नहीं गई। हिम्मत करके पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें