फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार रोड पर रविवार दोपहर चीनी मिल के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना गजरौला के गांव सराय खास निवासी 22 वर्षीय राजू रविवार दोपहर बाइक से अपने भाई मुकेश और दादी मछला देवी के साथ खुटार से पुवायां की ओर आ रहा था। किसान सहकारी चीनी मिल के पास पुवायां की ओर से कोयला लेकर नेपाल जा रहे एक ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक चला रहा राजू हेलमेट लगाए था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि हादसे के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शराबी पति के खिलाफ दी तहरीर
बंडा। गांव इंदलपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब है। नशे के लिए वह तमाम घरेलू सामान बेचकर नशे की भेंट चढ़ा चुका है। शनिवार को पति ने उसे पीटकर घायल कर दिया। बचने के लिए वह दूसरे मकान पर गई तो पति ने घर में रखी जेबरी, दो मोबाइल और पांच हजार रुपये निकाल लिए और घर से चला गया। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें