निगोही (शाहजहांपुर)। कस्बे में हमजापुर चौराहा स्थित वारसी पेंट की दुकान में मंगलवार रात चोरों ने नकब लगाकर नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का पेंट चुराकर ले गए। दुकान स्वामीम को मामले की जानकारी सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। घटना से व्यापारियों में रोष है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई, लेकिन शाम तक पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
कस्बा निवासी जुबेर खां की हमजापर चौराहे के निकट बारसी हार्ड वेयर के नाम से पेेंट की दुकान है। वह मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार सुबह सात बजे उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर बिखरा पड़ा सामान, टूटी गोसत और दुकान के पीछे लगे नकब को देख कर सन्न रह गए। जुबैर खां ने पुलिस को जानकारी दी कि चोर निहाल खां की दीवार फांदकर उनकी टीन में आए और फिर चोरों ने उनकी दुकान के पीछे नकब लगाकर दुकान के अंदर रेक तोड़ कर पेंट की बिक्री के 46 हजार रुपये, दो कट्टियों रखी एक लाख रुपये की चिल्लर 107 पेंट के गत्तों सहित तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने मामले की तहरीर थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थानाध्यक्ष स्वामीनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।