फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब चावल खाकर भंडारे में बीमार पड़े श्रद्धालू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार को पुलिस ने पकड़कर बिना कार्रवाई के ही छोड़ा
विज्ञापन


पुवायां। गांव नाहिल में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित खिचड़ी भोज में खराब चावल खाकर कई लोग बीमार पड़ गए। सूचना पर पुलिस ने दुकानदार को पकड़ लिया, लेकिन बाद में बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया, जिससे लोगों में रोष है।
गांव नाहिल में गांव के लोगों के सहयोग से रविवार को खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया था। शाम तक भंडारा समाप्त हो गया। इसके बाद भंडारे में खिचड़ी खाकर आए कई लोग बीमार पड़ गए। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर लोगों ने निजी डॉक्टर के यहां जाकर इलाज कराया। जानकारी मिलने पर भंडारे का आयोजन करने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गांव के ही एक दुकानदार पर खराब चावल देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और रविवार रात में दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले आई। दुकानदार के पकडे़ जाते ही उसके तमाम समर्थक भी कोतवाली आ पहुंचे और पुलिस से बात कर आरोपी को बिना कार्रवाई के ही छुड़ा लिया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मौखिक शिकायत पर दुकानदार को कोतवाली बुलाकर चावलों की जांच की गई थी। चावल सही पाए जाने पर दुकानदार को छोड़ा गया है। यदि तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें